बड़वानी में 49 लाख की सड़क एक साल में खराब:हाथ निकल रही सीमेंट और गिट्टी, आम लोगों को हो रही परेशानी

Apr 26, 2026 - 13:37
 0  0
बड़वानी में 49 लाख की सड़क एक साल में खराब:हाथ निकल रही सीमेंट और गिट्टी, आम लोगों को हो रही परेशानी
बड़वानी जिले के सिलावद नगर में पुलिस लाइन से सरस्वती शिशु मंदिर तक पीडब्ल्यूडी द्वारा 2023 में निर्मित सीसी सड़क एक साल के भीतर ही खराब हो गई है। लगभग 49 लाख रुपए की लागत से बनी 450 मीटर लंबी यह सड़क जगह-जगह से टूट गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों ने इसके लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। स्थानीय ग्रामीण हीरा, मनोज और अमजद के अनुसार, सड़क निर्माण के बाद पहली बारिश में ही यह उखड़ने लगी थी। उस समय ठेकेदार ने इसकी मरम्मत की थी, लेकिन अब मरम्मत न होने के कारण सड़क पर बड़े गड्ढे हो गए हैं और गिट्टी बाहर निकल आई है। निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं की गई तो स्थिति और बिगड़ सकती है। स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में पीडब्ल्यूडी अधिकारी विजय पंवार और एसडीओ मंडलोई से कई बार संपर्क किया है। हालांकि, अधिकारियों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है और मामले को टालमटोल किया जा रहा है। नगरवासी अमित ने बताया कि सीसी रोड के निर्माण के दौरान सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण नहीं किया गया। इस कारण घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इसके अतिरिक्त, सड़क से लगे बिजली के खंभे भी अब तक नहीं हटाए गए हैं, जिससे वाहनों के आवागमन के दौरान दुर्घटना का खतरा बना रहता है। रहवासी लंबे समय से नाली निर्माण की मांग कर रहे हैं। क्या कहते हैं जिम्मेदार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0