बिजनौर में टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे में महिला की मौत, भाई घायल; पुलिस कर रही जांच

Apr 25, 2026 - 08:17
 0  0
बिजनौर में टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे में महिला की मौत, भाई घायल; पुलिस कर रही जांच
बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार इंडियन ऑयल टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे शेरकोट के हरेवली रोड पर ग्राम नूरपुर छिपरी के पास यह घटना हुई। एक तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गए। टैंकर का अगला पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया। मृतका की पहचान शेरकोट निवासी रिहाना पत्नी नौशाद के रूप में हुई है। बाइक चला रहा उसका भाई इशाक अली इस हादसे में घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि रिहाना का हाल ही में पित्ते का ऑपरेशन हुआ था। वह अपने भाई के साथ टांके कटवाकर घर लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। रिहाना के पति नौशाद कुवैत में काम करते हैं और उनका एक पांच वर्षीय बेटा है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी टैंकर चालक की तलाश कर रही है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0