रायसेन में एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर पलटी:हादसे में गर्भवती समेत 4 घायल; गंभीर हालत में सभी भोपाल रेफर

Apr 22, 2026 - 09:30
 0  0
रायसेन में एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर पलटी:हादसे में गर्भवती समेत 4 घायल; गंभीर हालत में सभी भोपाल रेफर
रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज के मुख्य बाजार में मंगलवार देर शाम नर्मदापुरम से भोपाल जा रही एक 108 एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार एक गर्भवती महिला समेत कुल 4 मरीज घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। ओबेदुल्लागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया है। बाजार में पलटी एंबुलेंस, लोगों ने घायलों को निकाला जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर शाम ओबेदुल्लागंज के मुख्य बाजार क्षेत्र में हुई। 108 एंबुलेंस नर्मदापुरम से मरीजों को लेकर भोपाल जा रही थी। इसी दौरान एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही पलों में बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और गर्भवती महिला सहित सभी 4 मरीजों को एंबुलेंस से बाहर निकाला और तत्काल ओबेदुल्लागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अतिक्रमण और खड़े वाहनों के कारण हुआ हादसा हादसे का मुख्य कारण बाजार क्षेत्र का संकरा रास्ता बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ओबेदुल्लागंज के मुख्य बाजार क्षेत्र में दुकानदारों का अतिक्रमण है और सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं। इसी अतिक्रमण और सड़क पर खड़े वाहनों के कारण रास्ता काफी संकरा हो गया है, जिसे एंबुलेंस के डिवाइडर से टकराने की एक बड़ी वजह माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0