जंगल पर कब्जे के लिए चौकीदारों को पीटा:खंडवा में जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी जिला बदर; 6 पड़ोसी जिलों में भी एंट्री बैन

Apr 22, 2026 - 09:30
 0  0
जंगल पर कब्जे के लिए चौकीदारों को पीटा:खंडवा में जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी जिला बदर; 6 पड़ोसी जिलों में भी एंट्री बैन
खंडवा में वन भूमि पर अतिक्रमण करने और वन अमले पर जानलेवा हमला करने के मामले में प्रशासन ने ग्राम आमाखजूरी टांडा के 3 आरोपियों को 1 साल के लिए जिला बदर कर दिया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋषव गुप्ता ने वन मंडलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर यह सख्त आदेश जारी किया है। इसके तहत आरोपियों की खंडवा सहित 6 अन्य पड़ोसी जिलों की सीमाओं में भी प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। वर्तमान में प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर कब्जे और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ आगे भी यह सख्ती जारी रहेगी। इन 3 आरोपियों पर हुई कार्रवाई कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत थाना पिपलोद क्षेत्र की ग्राम पंचायत भिलाईखेड़ा के निवासी मोवासिंग, प्रेमसिंग और घूमसिंग को आगामी एक वर्ष तक जिले से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इन तीनों आरोपियों पर ग्राम आमाखजूरी स्थित वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने, वन अमले पर जानलेवा हमला करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोप हैं। हाल ही में इनके द्वारा जमीन पर कब्जा करने के दौरान वन विभाग के चौकीदारों के साथ जमकर मारपीट भी की गई थी। इन 6 जिलों में भी नहीं रख सकेंगे कदम प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1 वर्ष की जिला बदर अवधि के दौरान ये तीनों आरोपी न केवल खंडवा जिले में, बल्कि आसपास के 6 अन्य जिलों की सीमाओं में भी प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इन प्रतिबंधित जिलों में बुरहानपुर, खरगोन, देवास, बैतूल, हरदा और इंदौर शामिल हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई को अतिक्रमणकारियों और वन अमले पर हमला करने वालों के खिलाफ एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0