सरकारी रेस्टहाउस में 5 अफसरों की शराब पार्टी, VIDEO:सभी DSPM प्लांट के अधिकारी, शराब-बीयर की बोतलें मिली, एमडी से मंत्री बोले- एक्शन लें

Apr 20, 2026 - 09:35
 0  0
सरकारी रेस्टहाउस में 5 अफसरों की शराब पार्टी, VIDEO:सभी DSPM प्लांट के अधिकारी, शराब-बीयर की बोतलें मिली, एमडी से मंत्री बोले- एक्शन लें
छत्तीसगढ़ के कोरबा में सरकारी गेस्ट हाउस में DSPM प्लांट (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थर्मल पावर स्टेशन) के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार समेत 5 अफसर शराब पीते पकड़ाए हैं। उनकी शराब पार्टी की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। मौके से बीयर की बोतलें और शराब की बोतल मिली है। इसी गेस्ट हाउस में बीजेपी नेताओं की मीटिंग थी, तब कार्यकर्ताओं को कमरे में सिगरेट का धुआं भरा दिखा। उन्होंने इसकी सूचना मंत्री लखनलाल देवांगन को दी। मंत्री ने एमपी को कॉल कर अधिकारियों पर कार्रवाई करने कहा है। एमडी ने जांच के बाद एक्शन लेने की बात कही है। मामला सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, शनिवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कोरबा दौरे पर थे, उनसे मिलने के लिए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी VIP गेस्ट हाउस पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं को गेस्ट हाउस के कमरे से तेज आवाज आने और सिगरेट की गंध आ रही थी। मौके पर DSPM प्लांट के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार समेत 5 अफसर शराब पीते पकड़ाए। कार्यकर्ताओं ने मंत्री लखनलाल देवांगन को सूचना दी कि, रेस्टहाउस के वीआईपी कमरे में कुछ अधिकारी शराब पार्टी कर रहे हैं। इस पर लखनलाल देवांगन ने तत्काल कंपनी के एमडी एसके कटियार से कॉल पर बात की। अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश मंत्री ने अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हालांकि एमडी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषी पाए जाने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। फ्रीजर से शराब की बोतलें बरामद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कमरे में सिगरेट का धुआं भरा हुआ था। बाद में सीएसईबी रेस्टहाउस के किचन के फ्रीजर से कई शराब की बोतलें भी बरामद की गईं। बताया जा रहा है कि रेस्टहाउस में इस तरह की गतिविधियां पहले भी होती रही हैं। ………………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… SBI ऑफिस में सर्विस मैनेजर की शराब पार्टी...VIDEO: रायपुर ट्रांसफर होने पर मनाया जश्न, फेयरवेल में दोस्तों संग छलकाए जाम, देर रात तक डांस छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ऑफिस में रविवार रात को शराब पार्टी की गई। SBI के सर्विस मैनेजर आशीष वॉलकर अपने दोस्तों के साथ जाम छलकाते नजर आए। इस दौरान एक स्थानीय युवक ने वीडियो बना लिया। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0