मारपीट, यूरिन पिलाने का एक आरोपी गिरफ्तार:एक नाबालिंग पुलिस संरक्षण में; मोबाइल में युवती की फोटो रखने पर मारपीट

Apr 17, 2026 - 09:20
 0  0
मारपीट, यूरिन पिलाने का एक आरोपी गिरफ्तार:एक नाबालिंग पुलिस संरक्षण में; मोबाइल में युवती की फोटो रखने पर मारपीट
बाड़मेर में युवक के साथ मारपीट, बाल काटने, यूरिन व गंदगी खिलाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं विधि से संघर्षरत नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लिया है। मामला 14 अप्रैल को शिव थाने में दर्ज हुआ था। घटना 26 मार्च की है। वीडियो शेयर करने पर पीड़ित युवक ने 14 अप्रैल को मामला दर्ज करवाया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में अन्य कोई शामिल होना पाया जाता हे तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक जैसलमेर जिले का रहने वाला है। शिव में सोलर प्लांट कंपनी में काम करता है। मोबाइल में युवती की फोटो रखने के आरोप में साथ काम कर रहे युवकों ने घटना को अंजाम दिया। एसपी चूनाराम जाट ने बताया- सोशल मीडिया पर युवक के साथ मारपीट कर मुंह काला करने व गंदगी खिलाने का वीडियो सामने आया था। इसकी तहकीकात कर युवक की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इस पर पुलिस थाना शिव और डीसीआरबी पुलिस ने वीडियो में पीड़ित व्यक्ति की पहचान कर घटना की पूरी जानकारी ली गई। बताया- सोलर प्लांट कंपनी में काम करता है। 26 मार्च को साथ में काम करने वाले युवकों ने आपसी किसी बात को लेकर घटना को अंजाम दिया। एएसपी नितेश आर्य, डीएसपी मानाराम गर्ग के सुपरविजन में शिव थानाधिकारी सत्यप्रकाश और एसआई जालाराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी और सूचना के आधार पर वी.पी. सिंह उर्फ विजयदान व उसके साथियों ने मिलकर मारपीट कर उसका मुंह काला कर सि के बाल काटकर उससे जबरदस्ती गंदगी खिलाना स्वीकार किया गया। आरोपी वीपीसिंह को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लिया गया। पढ़े संबंधित खबर… मुंह काला कर युवक को यूरिन पिलाया, गंदगी खिलाई:मोबाइल में युवती की फोटो रखने पर मारपीट, दो आरोपी डिटेन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0