धमतरी में सामूहिक विवाह, 63 जोड़ों ने लिए फेरे:गंगरेल बांध के पास अंगारमोती प्रांगण में आयोजन; मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति पर नाराजगी

Apr 16, 2026 - 16:27
 0  0
धमतरी में सामूहिक विवाह, 63 जोड़ों ने लिए फेरे:गंगरेल बांध के पास अंगारमोती प्रांगण में आयोजन; मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति पर नाराजगी
धमतरी में स्थित गंगरेल बांध के पास माँ अंगारमोती प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस दो दिवसीय आयोजन में कुल 63 जोड़ों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार फेरे लिए और नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। यह सामूहिक विवाह आदिवासी समाज द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग पांच जिलों के दूल्हा-दुल्हन शामिल हुए। कार्यक्रम के पहले दिन, आदिवासी परंपरा के अनुसार गैता पुजारी द्वारा पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद, दूसरे दिन 63 मंडप एक साथ सजाए गए और सभी जोड़ों ने एक ही समय पर विवाह की रस्में पूरी कीं। माँ अंगारमोती को अर्जी लगाएंगे इस अवसर पर मंच पर उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री और आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नेताम ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में न पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने माता अंगारमोती की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे इस संबंध में माता से अर्जी लगाएंगे। किसी के न आने से कार्यक्रम पर फर्क नहीं पड़ता: नेताम नेताम ने मंच से कहा, "यह दूसरी बार है, हम अर्जी लगाएंगे, यह ठीक बात नहीं है। नहीं आना है तो मत आओ, लेकिन यह कहकर कि हम आएंगे, मुख्य अतिथि हैं, यह गलत है।" उन्होंने आगे कहा कि किसी के आने या न आने से कार्यक्रम पर कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है। इस सामूहिक विवाह से खर्चों में काफी बचत हुई है नवविवाहित जोड़ों ने इस सामूहिक विवाह को एक सराहनीय पहल बताया। उनका कहना था कि यह शादी सामाजिक और शासकीय स्तर पर आयोजित की गई है, जिससे उन्हें कई सुविधाएं मिली हैं। जोड़ों ने बताया कि सामूहिक विवाह से उनके खर्चों में काफी बचत हुई है, जो घर पर शादी करने में संभव नहीं हो पाती। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को प्रोत्साहित करने की बात कही। 63 जोड़ा का विवाह हुआ आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जीवराखन लाल मराई ने बताया वर्तमान में 63 जोड़ा का विवाह हुआ जो कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शामिल हो चुके हैं 55 जोड़ा आदिवासी ध्रुवगढ़ समाज और बाकी अन्य कंवर,साहू समाज से भी शामिल हुए सभी कांकेर बालोद गरियाबंद धमतरी सहित 5 जिला मिलकर इस विवाह को संपन्न कराया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0