आधार कार्ड लाओ 5 किलो का सिलेंडर ले जाओ:पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट-मजदूरों, कामकाजी युवाओं को मिलेगी राहत

Apr 11, 2026 - 09:38
 0  0
आधार कार्ड लाओ 5 किलो का सिलेंडर ले जाओ:पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट-मजदूरों, कामकाजी युवाओं को मिलेगी राहत
पाली में रहने वाले मजदूर, कामकाजी युवा और पीजी में रहकर पढ़ाई करने वाले बाहरी जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें गैस का सिलेंडर लेने के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। वे अपना आधार कार्ड साथ ले जाकर गैस एजेंसी पर सिलेंडर की सिक्योरिटी राशि और सिलेंडर के रुपए देकर 5 KG से भरा LPG गैस सिलेंडर घर ले जा सकते है। मामले में जिला रसद अधिकारी कमल किशोर पंवार ने कहा कि सरकार के इस फैसले से पाली जिले में रह कर मजदूरी करने वाले बाहरी राज्यों के हजारों मजदूरों, पीजी में रहकर पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट और जॉब करने वाले कामकाजी युवाओं को राहत मिलेगी। उन्हें सिलेंडर के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं है वह लोग गैस कनेक्शन भी ले सकेंगे। बता दे कि ईरान-इजराइल-अमेरीका के बीच चल रहे तनाव के कारण गैस की सप्लाई बाधित होने से LPG गैस की कुछ किल्लत है। जिसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 5 किलो का गैस सिलेंडर कम रेट का होता है और मजदूरी करने वाले लोगों, स्टूडेंट सहित कामकाजी युवाओं को ज्यादा बड़े सिलेंडर की जरूरत भी नहीं रहती। ऐसे में उनको भी खाना बनाने के लिए सिलेंडर मिल जाएगा। 556 रुपए लगेंगे 5 किलो के सिलेंडर के गैस एजेंसी संचालक ताराचंद मीणा ने बताया कि 5 KG कमर्शियल गैस सिलेंडर के 556 रुपए लगेंगे और सिक्योरिटी मनी के रूप में 850 रुपए जमा कराने होंगे। जो सिलेंडर वापस देने पर यह रुपए (850 रुपए) ग्राहक को वापस दे दिए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0