सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर राजगढ़ में जश्न:अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई, देशभक्ति कविताएं सुनाई

May 8, 2025 - 18:55
 0  0
सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर राजगढ़ में जश्न:अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई, देशभक्ति कविताएं सुनाई
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर राजगढ़ में जिला अभिभाषक संघ ने खुशी मनाई। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और राष्ट्रभक्ति की कविताएं सुनाईं। संघ अध्यक्ष अविनाश चंद्र दर्शहरिया ने कहा कि यह अभियान सेना की रणनीतिक कुशलता का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश भेजा। साथ ही राष्ट्रकवि दिनकर की कविता का पाठ किया। राष्ट्रीय कवि फैजान हिंदुस्तानी ने अपनी कविता से सेना के साहस को सराहा। उन्होंने कहा कि सीमा पर बहा खून हर भारतवासी की रगों में दौड़ता है। राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान अभिभाषक संघ के प्रवक्ता एहतेशाम हसन सिद्दिकी ने देशभर के अधिवक्ताओं से राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। सभी ने देशहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंजू गुप्ता, लाजपत सिंह आर्य, रवि अवस्थी, सोनिका दर्शहरिया, एफ.एस. जॉन, पी.एस. व्यास, रमेश मालवीय, नीतू सेन और राजेश चौधरी समेत कई सदस्य शामिल हुए। सभी ने मिठाई बांटकर सेना के प्रति आभार जताया और उनके बलिदान को नमन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0