सीधी के अमिलिया बाजार में दो घंटे लगा जाम:दुकानदारों के अतिक्रमण से रुका यातायात; एंबुलेंस समेत स्कूल वाहन फंसे

May 8, 2025 - 18:55
 0  0
सीधी के अमिलिया बाजार में दो घंटे लगा जाम:दुकानदारों के अतिक्रमण से रुका यातायात; एंबुलेंस समेत स्कूल वाहन फंसे
सीधी जिले के अमिलिया बाजार में गुरुवार दोपहर 3 बजे से जाम की स्थिति बन गई। जाम के कारण बाजार से सोन नदी पुल तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। स्कूल वाहन और एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी जाम में फंस गईं। अमिलिया थाना प्रभारी राजेश पांडे ने तुरंत पुलिस बल को मौके पर भेजा। पुलिस की मदद से दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय निवासी सत्यदेव गुप्ता ने बताया कि जाम का मुख्य कारण बाजार में फैला अतिक्रमण है। दुकानदारों ने सड़क तक अपना सामान फैला रखा है। इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की गई हैं। गुप्ता ने एसडीएम से भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। जल्द होगी अतिक्रमण पर कार्रवाई एसडीएम एसपी मिश्रा ने कहा कि अतिक्रमण की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लिया गया है। तहसीलदार और अन्य अधिकारियों को सड़क पर अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0