खंडवा में जेसीबी से 5 चबूतरे, दो टीनशेड तोड़े:स्लॉटर हाउस के पास कार्रवाई; अतिक्रमण कर संचालित हो रहा था मांस का व्यापार

May 8, 2025 - 18:55
 0  0
खंडवा में जेसीबी से 5 चबूतरे, दो टीनशेड तोड़े:स्लॉटर हाउस के पास कार्रवाई; अतिक्रमण कर संचालित हो रहा था मांस का व्यापार
खंडवा में मांस के अवैध व्यापार पर प्रशासन ने शिकंजा कसने की शुरुआत कर दी है। नगर निगम अमले ने पुलिस फोर्स के साथ दबिश दी और जेसीबी मशीन ने मांस की दुकानों को हटाना शुरू कर दिया। गुरुवार को शहर के स्लॉटर हाउस के पास 5 चबूतरे और दो टीनशेड हटाने की कार्रवाई की। नगर निगम के उपायुक्त सचिन सिटोले ने बताया कि लंबे समय से शहर के इमलीपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण कर अवैध रूप से मांस का व्यापार किए जाने की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पांच चबूतरे सहित एक शेड और एक टपरी को तोड़ा है। शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया है। अधिकारियों के अनुसार शहर को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से अवैध अतिक्रमणों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और राहत मिल सकें। इस दौरान एसडीएम बजरंग बहादुर, तहसीलदार महेश सोलंकी, थाना मोघट रोड़ टीआई धीरेश धारवाल, कार्यपालन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0