छिंदवाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी घायल:2 मवेशियों की मौत, दो घायल, जोरदार धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आए

Apr 2, 2026 - 09:39
 0  0
छिंदवाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी घायल:2 मवेशियों की मौत, दो घायल, जोरदार धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आए
छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सेजवाड़ा में बुधवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में मां-बेटी घायल हो गईं, जबकि दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, गांव में पुनियाबाई (55) पति बृजलाल परतेती और उनकी बेटी शोभा (23) घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक घर के पास आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही जोरदार धमाके की आवाज भी सुनाई दी। जिससे आसपास दहशत फैल गई। दो मवेशियों की मौत हादसे में दोनों महिलाएं झुलसकर घायल हो गईं। वहीं पास में बंधे दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव के पटवारी और कोटवार मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अमरवाड़ा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन द्वारा मामले का पंचनामा बनाकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0