रतलाम में भक्ति भाव से मनेगी आज हनुमान जयंती:बरबड़ हनुमान मंदिर में लगेगा मेला, रोशनी से सजे देवालय; निकलेगी शाही सवारी

Apr 2, 2026 - 09:39
 0  0
रतलाम में भक्ति भाव से मनेगी आज हनुमान जयंती:बरबड़ हनुमान मंदिर में लगेगा मेला, रोशनी से सजे देवालय; निकलेगी शाही सवारी
रतलाम में हनुमान जयंती 2 अप्रैल (गुरुवार) को श्रद्धा, भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। शहर के प्रमुख बरबड़ हनुमान मंदिर, श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर समेत अनेक हनुमान देवालयों पर धार्मिक आयोजन होंगे। मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। चल समारोह भी निकेलगा। हनुमान जयंती के एक दिन पहले से मंदिरों में धार्मिक आयोजन का सिलसिला शुरू हो गया। सैलाना रोड स्थित श्री बरबड़ हनुमान मंदिर पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को सुबह से देर तक मंदिर पर दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। नगर निगम तिराहा स्थित श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर, साहू बावड़ी स्थित हनुमान मंदिर, ऑफिसर कॉलोनी स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर समेत शहर के अनेक हनुमान देवालयों में महाआरती कर धार्मिक आयोजन होंगे। जवाहर नगर वन विभाग परिसर स्थित श्री सूर्यमुखी हनुमान मंदिर पर सुबह 10.30 बजे महाआरती कर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 4 बजे शाही सवारी निकाली जाएगी। सनातन सोशल ग्रुप लस्सी का करेगा वितरण मेले में आने वाले भक्तों के लिए श्री राम मंदिर से लेकर सैलाना रोड तक कई सामाजिक संस्थाओं, संगठनों, नवयुवकों द्वारा खान-पान, खाद्य पदार्थों की स्टॉल लगाकर भक्तों का स्वागत किया जाएगा। मेला परिसर को भी आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया है। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा सैलाना रोड पर स्टॉल लगाकर 3 टन केसरिया लस्सी का वितरण शाम 7 बजे से किया जाएगा। सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा और अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया बालाजी महाराज के जन्म उत्सव पर सनातन सोशल ग्रुप द्वारा केसरिया लस्सी का वितरण कर हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। रुट डायवर्ट रहेगा शहर में हनुमान जयंती पर बड़ा कार्यक्रम बरबड़ हनुमान मंदिर का मेला होता है। शाम से यहां पर हजारों की संख्या में बालाजी के दर्शन करने व मेले में पहुंचते है। इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्सन प्लान तैयार किया है। मेले के दौरान यह रहेगा प्लान मेले में आने वालों के लिए यहां रहेगी पार्किंग

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0