कमलनाथ सिमरिया धाम में करेंगे पूजा-अर्चना:सड़क हादसे के पीड़ितों के बीच पहुंचेंगे नकुलनाथ

Apr 2, 2026 - 09:39
 0  0
कमलनाथ सिमरिया धाम में करेंगे पूजा-अर्चना:सड़क हादसे के पीड़ितों के बीच पहुंचेंगे नकुलनाथ
कांग्रेस नेता कमलनाथ और नकुलनाथ आज 2 अप्रैल को छिंदवाड़ा दौरे पर रहेंगे। दोनों नेता सुबह 9:45 बजे विशेष विमान से इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पहुंचेंगे। इसके बाद वे संकट मोचन सिद्ध सिमरिया धाम में हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक करेंगे। पूजा के बाद कमलनाथ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा तय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं नकुलनाथ छिंदवाड़ा-नागपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम चिखली के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। साथ ही घायलों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे। शाम को दिल्ली रवाना होंगे दोनों नेता बताया जा रहा है कि हालिया सड़क हादसे को देखते हुए इस बार हनुमान जन्मोत्सव के अन्य कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं और पर्व सादगी के साथ मनाया जा रहा है। दौरे के अंत में दोनों नेता शाम 5:45 बजे छिंदवाड़ा से विशेष विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0