हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर, मौत:छतरपुर में तिरपाल खोलते समय करंट लगा, सप्लाई रोककर शव उतारा

Apr 2, 2026 - 09:39
 0  0
हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर, मौत:छतरपुर में तिरपाल खोलते समय करंट लगा, सप्लाई रोककर शव उतारा
छतरपुर जिले के नौगांव में बुधवार को एक ट्रक ड्राइवर की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना ईशानगर रोड स्थित आर्मी कैंट के पास हुई। मृतक ग्राम सलेहा का निवासी था। जानकारी के अनुसार, मृतक का ट्रक सीमेंट उतारने के लिए एक वेयरहाउस के पास खड़ा था। ड्राइवर तिरपाल खोलने के लिए ट्रक की छत पर चढ़ा था। इसी दौरान वह ट्रक के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। बिजली सप्लाई बंद कर शव को उतारा घटना की सूचना मिलते ही नौगांव पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बिजली विभाग को सूचित किया। विभाग की टीम ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस और बिजली विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए जाम लग गया था। घटना के बाद की दो तस्वीरें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0