जेएएच: 140एसी खराब, मरीज घर से पंखे लाने को मजबूर:PICU में भी ठंडी हवा नहीं: ग्वालियर के सबसे बड़े अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर
ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में गर्मी बढ़ने के साथ ही अव्यवस्थाएं सामने आ रही हैं। अस्पताल के न्यूरोसर्जरी, न्यूरोलॉजी और केआरएच सहित विभिन्न वार्डों में कूलर और एयर कंडीशनर (एसी) खराब पड़े हैं। गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों को गर्मी से राहत पाने के लिए घरों से टेबल फैन लाने पड़ रहे हैं। केआरएच में कुल 64 कूलर हैं, जिनमें से केवल 18 ही चालू हालत में हैं। 47 कूलर खराब पड़े हैं। इसके अतिरिक्त, 16 पंखे भी काम नहीं कर रहे हैं, जिससे महिला और बच्चों के वार्डों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जयारोग्य अस्पताल में कुल 300 एसी लगे हुए हैं, जिनमें से 140 एसी कंडम घोषित किए जा चुके हैं। जो एसी चालू भी हैं, उनमें से कई ठीक से कूलिंग नहीं कर रहे हैं, जिससे वार्डों में गर्मी बनी हुई है। न्यूरोसर्जरी और न्यूरोलॉजी विभाग में भी स्थिति गंभीर है। यहां 14 कूलर या तो खराब हैं या ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। एसी की बात करें तो 13 एसी की सर्विसिंग होनी है और 5 एसी पूरी तरह से कंडम हैं। इन विभागों में केवल 2 एसी ही सही ढंग से काम कर रहे हैं। केआरएचः पीआईसीयू में एसी पर चिपकाया 'खराब' का पर्चा कमलाराजा अस्पताल (केआरएच) में पीडियाट्रिक आईसीयू, जहां मासूमों की सांसें मशीनों पर टिकी हैं, वहां एसी पर बाकायदा पर्चा चस्पा कर दिया गया है कि 'यह खराब है'। केआरएच में कुल 64 कूलर हैं, जिनमें से केवल 18 चल रहे हैं। 47 कूलर और 16 पंखे सुधार के इंतजार में धूल फांक रहे हैं। केआरएच के सहायक अधीक्षक डॉ. हितेंद्र यादव का कहना है कि वह इसके लिए अधीक्षक को कई बार पत्र लिख चुके हैं। फिर भी कुछ हुआ नहीं। न्यूरोसर्जरीः सबसे नाजुक वार्ड, सबसे बुरे हालात अस्पताल का सबसे संवेदनशील हिस्सा माने जाने वाले न्यूरोसर्जरी और न्यूरोलॉजी विभाग के सभी 14 कूलर खराब पड़े हैं। कुल 20 एसी में से 5 कंडम हो चुके हैं और 13 को सर्विस की दरकार है। केवल 2 एसी ही चालू हालत में हैं। जो काम सर्दी का था उसके लिए अब निकाला है टेंडर इस बार मार्च के तीसरे सप्ताह में एसी का टेंडर निकाला है। 15 अप्रैल को टेंडर खुलेगा। जबकि इसके लिए 10 साल पहले ही तत्कालीन संभागायुक्त एसएन रूपला ने ऐसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे कि पंखे, कूलर और एसी की सर्विस फरवरी तक हो जाए। लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ। पीआरओ बोले- पंखे-कूलर की सफाई-सर्विसिंग शुरू कराई है इस मामले को लेकर जेएएच समूह के पीआरओ डॉ मनीष चतुर्वेदी का कहना था कि सर्विस का काम शुरू करवा दिया गया है। पंखे और कूलर की सफाई शुरू करा दी है। एसी की सर्विस का काम शुरू करा दिया है। बड़ा अस्पताल है और एसी की संख्या अधिक है। इसलिए एसी की सर्विस का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही ठीक हो जाएंगे। पिछले साल 50 बड़े कूलर मंगवाए थे जहां नहीं वहां इन्हें रखा जा रहा है। जहां एसी खराब है वहां कूलर की व्यवस्था की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0