एमपी-छत्तीसगढ़, राजस्थान के युवा विधायकों का सम्मेलन:आज से 63 MLA दो दिन पढ़ेंगे संसदीय परंपराओं का पाठ, एजेंडे में विजन 2047 शामिल

Mar 30, 2026 - 09:10
 0  0
एमपी-छत्तीसगढ़, राजस्थान के युवा विधायकों का सम्मेलन:आज से 63 MLA दो दिन पढ़ेंगे संसदीय परंपराओं का पाठ, एजेंडे में विजन 2047 शामिल
मध्य प्रदेश विधानसभा में आज से दो दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन की शुरुआत हो रही है। इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के 63 विधायक शामिल होंगे। सम्मेलन की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। पहले 70 से ज्यादा विधायकों के आने की सूचना थी, लेकिन 63 विधायकों की ही सहमति मिल पाई है। युवा विधायक सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहेंगे। किस राज्य के कितने विधायक आ रहे युवा सम्मेलन में पांच सत्र होंगे, आज तीन दो दिन तक चलने वाले युवा विधायक सम्मेलन में कुल पांच सत्र होंगे। पहले दिन यानी आज तीन सत्र होंगे। इनमें लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने और विकसित भारत 2047 के विजन तक पहुंचने में युवा विधायकों की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा होगी। राज्यसभा के उपसभापति होंगे शामिल राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सिंह, सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगे। राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन के दूसरे दिन 31 मार्च को ‘विकसित भारत 2047- युवा विधायकों के दायित्व एवं चुनौतियां’ विषय पर मंथन होगा। इस दिन एमआईटी पूना के चेयरमैन डॉ. राहुल वी. कराड संबोधन भी देंगे। ये खबर भी पढ़ें… एमपी में होंगी 114 महिला विधायक, 14 सांसद एमपी में 2029 का लोकसभा चुनाव 29 नहीं बल्कि 43 सीटों पर हो सकता है। इसी प्रकार विधानसभा में भी सीटों की संख्या 230 से बढ़कर 345 हो सकती है। दरअसल, केंद्र सरकार संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने वाले 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर एक बड़ा संशोधन लाने की तैयारी में है। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0