सतना कलेक्टर ने बनाई 8 अफसरों की टीम:हर गुरुवार को ट्रैफिक प्वाइंट का होगा निरीक्षण, इंदिरा मार्केट के पास सड़क चौड़ी करने का फैसला

May 8, 2025 - 18:55
 0  0
सतना कलेक्टर ने बनाई 8 अफसरों की टीम:हर गुरुवार को ट्रैफिक प्वाइंट का होगा निरीक्षण, इंदिरा मार्केट के पास सड़क चौड़ी करने का फैसला
सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत 8 अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम हर गुरुवार शहर के प्रमुख ट्रैफिक पॉइंट्स का निरीक्षण करेगी। पिछले हफ्ते के प्लान में कितना अमल हुआ है, इसका रिव्यू किया जाएगा। टीम ने पहला निरीक्षण किया कलेक्टर की अगुवाई में टीम ने पहला निरीक्षण गुरुवार को किया। टीम ने बस स्टैंड, कोठी तिराहा, स्टेशन रोड, इंदिरा मार्केट और अस्पताल रोड का दौरा किया। कोठी तिराहे पर अतिक्रमण हटाने और बसों की पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। इंदिरा मार्केट के पास सड़क को चौड़ा करने का निर्णय लिया गया। व्यापारियों से सहयोग की अपील टीम ने स्थानीय व्यापारियों से शहर को सुव्यवस्थित करने में सहयोग मांगा। अस्पताल के सामने सड़क के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाने के लिए निगमायुक्त को एक विशेष टीम बनाने को कहा गया है। इस टीम में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े, नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह, ईई पीडब्ल्यूडी बी.आर. सिंह, एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया, तहसीलदार सौरभ मिश्रा और एआरटीओ संजय श्रीवास्तव शामिल हैं। टीम हर सप्ताह निर्देशों के पालन की समीक्षा करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0