बालाघाट में ट्रेन की चपेट में आया सांभर, मौत:कवरेज पर पहुंचे पत्रकारों से वनरक्षक ने की अभद्रता, तत्काल निलंबन और निष्पक्ष जांच की मांग

Mar 25, 2026 - 20:45
 0  0
बालाघाट में ट्रेन की चपेट में आया सांभर, मौत:कवरेज पर पहुंचे पत्रकारों से वनरक्षक ने की अभद्रता, तत्काल निलंबन और निष्पक्ष जांच की मांग
बालाघाट के उत्तर सामान्य वन परिक्षेत्र लामता में बुधवार को एक 3 साल के नर सांभर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 1278 में हुई। रेल विभाग के कर्मचारियों ने सूचना दी, जिसके बाद वन अमला और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत वन्यप्राणी विशेषज्ञ डॉ. बादल पटले ने सांभर का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि शरीर पर गंभीर चोटें हैं और प्रारंभिक तौर पर मौत ट्रेन की चपेट में आने से मानी जा रही है। हालांकि, मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। सहायक परिक्षेत्र अधिकारी रितु गोस्वामी ने भी घटना की जानकारी की पुष्टि की। वनरक्षक ने पत्रकारों के साथ की अभद्रता लामता परिक्षेत्र में पिछले तीन महीनों में वन्यप्राणियों की मौत की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले दो तेंदुए (नर और मादा) और दो भालू के शावकों की भी मौत हो चुकी है। घटना के कवरेज के लिए मौके पर पहुंचे पत्रकारों के साथ वनरक्षक चंद्रशेखर शुक्ला ने अभद्र व्यवहार किया। पत्रकार शत्रुघन ठाकरे ने बताया कि शुक्ला ने उन्हें धक्का दिया और स्थल से हटने के लिए कहा। पत्रकार संघ ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की इस घटना के बाद पत्रकार संघ, लामता तहसील इकाई ने वन संरक्षक, बालाघाट को लिखित आवेदन देकर वन रक्षक के खिलाफ तत्काल निलंबन और निष्पक्ष जांच की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे वन विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0