मऊगंज जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट शुरू:कलेक्टर ने चार मशीनों का किया लोकार्पण, कहा-मरीजों को नहीं हो तकलीफ

Mar 25, 2026 - 20:45
 0  0
मऊगंज जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट शुरू:कलेक्टर ने चार मशीनों का किया लोकार्पण, कहा-मरीजों को नहीं हो तकलीफ
मऊगंज जिला अस्पताल में बुधवार को किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया गया। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने चार अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण किया। इस सुविधा से अब मरीजों को इलाज के लिए रीवा या अन्य बड़े शहरों की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। यूनियन बैंक और रेडक्रॉस के सहयोग से दो मशीनें उपलब्ध जिला अस्पताल में स्थापित चार मशीनों की कुल लागत लगभग 35 लाख रुपए बताई गई है। इसमें से दो मशीनें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से प्राप्त हुई हैं। कलेक्टर बोले-मरीजों को नहीं होनी चाहिए असुविधा इस दौरान कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कहा कि मऊगंज को जिला बनाए जाने के बाद स्वास्थ्य अधोसंरचना का विस्तार प्राथमिकता है। उन्होंने मेडिकल स्टाफ को निर्देश दिए कि डायलिसिस यूनिट का संचालन नियमित और व्यवस्थित रूप से किया जाए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस सुविधा से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ भी कम होगा। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर पवन गौरैया, बीएमओ डॉ. प्रद्युम्न शुक्ला, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ज्योत्सना अग्रवाल सहित अन्य डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0