पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट-ऑफिस में बम से उड़ाने की धमकी:चेतावनी के बाद नर्मदापुरम में जांच करने पहुंचा बम डॉग स्क्वॉड

Mar 25, 2026 - 20:45
 0  0
पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट-ऑफिस में बम से उड़ाने की धमकी:चेतावनी के बाद नर्मदापुरम में जांच करने पहुंचा बम डॉग स्क्वॉड
नर्मदापुरम में प्रधान डाकघर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी भरी सूचना आने के बाद हड़कंप मच गया। रीजनल ऑफिस की सूचना पर बुधवार शाम को एसडीओपी जितेंद्र पाठक, कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर बम और डॉग स्क्वॉड के साथ प्रधान डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंची। बम स्क्वॉड टीम, डॉग स्क्वाड एवं सायबर टीम ने मौके पर जाकर पोस्ट मास्टर रामाशीश सिंह के साथ मिलकर प्रधान डाकघर नर्मदापुरम का बारीकी से निरीक्षण किया गया। किसी भी संदिग्ध वस्तु का होना नहीं पाया गया। एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने बताया पोस्ट मास्टर-रामाशीश सिंह से चर्चा की गई, जिन्होंने बताया कि उक्त email रिजनल पासपोर्ट कार्यालय (RPO) भोपाल से प्राप्त हुआ था। जिन्होंने लोकल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने जांच की। लेकिन किसी भी संदिग्ध वस्तु का होना नहीं पाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0