बिल्डर को धमकी मामले में जेल से शूटर गिरफ्तार:अशोक नगर की जेल में बंद था, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अकाउंट में पेसा ट्रांसफर करने के सबूत
इंदौर में तीन दिन पहले बिल्डर व कारोबारी संजय जैन को लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम धमकी देने के मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने शूटर मनीष जांगिड़ को अशोक नगर (गुना) की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी को इंदौर लाया जा रहा है। सोमवार को क्राइम ब्रांच की14 सदस्यीय टीम गुना पहुंची थी। मनीष जांगिड़ यहां एक आपराधिक केस में जेल में बंद है। उसे अब संजय जैन को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अब उसे इंदौर के मामले में भी पूछताछ के लिए लाया जा रहा है। अशोकनगर पुलिस के अनुसार, मनीष जांगिड़ अशोकनगर में पेट्रोल बम से दहशत फैलाना चाहता था। उसका इरादा बाद में इंदौर में भी इसी तरह की घटना को अंजाम देने का था। हालांकि, पुलिस ने उसे दहशत फैलाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में बाद में दो अन्य आरोपियों को पैसे भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह मामला अशोकनगर के व्यापारी अंकित अग्रवाल और एक अन्य व्यक्ति को वॉइस नोट के जरिए मिली धमकी से जुड़ा है। धमकी देने वालों ने 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया था, जिसके बाद आरोपी मनीष जांगिड़ अशोकनगर आया था और यहां दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था। मामला तुकोगंज क्षेत्र के बिल्डर संजय जैन को मिली धमकी से जुड़ा है। जांच में सामने आया है कि धमकी देने वाला शूटर किराए पर काम करता था और उसके संपर्क में मनीष जांगिड़ था। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मनीष जांगिड़ को गुना में धमकी के मामले में ही गिरफ्तार किया गया था। उसने तब बताया था कि मुझे इंदौर में भी लॉरेंस गैंग ने एक काम सौंपा है। माना जा रहा है कि मनीष बिल्डर संजय को ही टारगेट करने वाला था। दंडोतिया ने आगे बताया कि आरोपी को मंगलवार शाम तक इंदौर लाएंगे। इसके बाद पूछताछ में आगे की जानकारी मिलेगी। पूछताछ पूरी होने के बाद मनीष जांगिड़ को वापस अशोकनगर जेल भेजा जाएगा। लॉरेंस बिश्नोई गैंग को पैसा ट्रांसफर करने का रिकॉर्ड मिला है धाकड़ से सूत्रों के मुताबिक, गुना में हुए एक पुराने मामले में मनीष के पास जो रकम आई थी, उसका लिंक लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों तक ट्रांसफर होने की बात सामने आई है। क्राइम ब्रांच अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और गैंग से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है। बिल्डर जैन के पाास तीन दिन पहले आया था कॉल एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, गुरुवार को संजय को धमकी भरा कॉल आया, जिसे उन्होंने तुरंत डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके बाद उनके मोबाइल पर वॉइस मैसेज आया, जिसमें मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का साथी और हेरी बॉक्सर बताया और 15 करोड़ रुपए की मांग की। अशोक नगर के व्यापारी से मांगे थे दस करोड़, इसी आरोप में पकड़ाया पुलिस के मुताबिक मनीष जांगिड़ ने अशोकनगर के व्यापारी अंकित अग्रवाल और एक अन्य व्यक्ति को वॉइस नोट के जरिए धमकी दी थी। उन्होंने 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया था, जिसके बाद आरोपी मनीष जांगिड़ अशोकनगर आया था और यहां दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था। अशोकनगर पुलिस के अनुसार, मनीष जांगिड़ अशोकनगर में पेट्रोल बम से दहशत फैलाना चाहता था। घटनाक्रम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें संजय ने पुलिस बताया कि 16 मार्च की सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुझे एक इंटरनेशनल नंबर से वॉइस कॉल आया। कॉल करने वाले ने पूछा—क्या तू संजय जैन बोल रहा है, तू बिल्डर है ना? मैंने इससे इनकार किया तो उसने कहा—झूठ मत बोल, मुझे सब पता है। उसने अपना नाम हेरी बॉक्सर बताया और कहा कि वह लॉरेंस गैंग का मेंबर है, इंटरनेट पर उसकी जानकारी देख सकता हूं। इसके बाद मैंने फोन काट दिया और उस नंबर को ब्लॉक कर दिया। वॉइस मैसेज में कहा गया कि रकम नहीं देने पर हत्या कर दी जाएगी। इंटरनेशनल नंबर से वॉइस कॉल आया
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0