ग्वालियर में दंपती के खाते से ₹1.70 लाख की ठगी:कॉल आया न OTP; साइबर ठगों ने हैक कर उड़ाए पैसे, पुलिस कर रही जांच

Mar 24, 2026 - 10:04
 0  0
ग्वालियर में दंपती के खाते से ₹1.70 लाख की ठगी:कॉल आया न OTP; साइबर ठगों ने हैक कर उड़ाए पैसे, पुलिस कर रही जांच
ग्वालियर में एक दंपती के एचडीएफसी बैंक खातों से साइबर धोखाधड़ी के जरिए 1.70 लाख रुपये निकाल लिए गए। पति-पत्नी को इस ठगी का पता तब चला जब उन्होंने अपने बैंक खाते मोबाइल पर चेक किए। पीड़ित दंपती की पहचान अरविंद सिंह परमार पुत्र विजेंद्र सिंह परमार और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। वे डीडी नगर स्थित एफएल-227, तोमर मेडिकल वाली गली, कुशवाह मार्केट के निवासी हैं। उन्हें 25 फरवरी को बैंक खाते चेक करने पर ठगी का पता चला। दंपती के अनुसार, उनके पास खातों से पैसे निकाले जाने का न तो कोई मैसेज आया और न ही कोई कॉल। पैसे गायब होने का पता चलते ही अरविंद परमार तुरंत बैंक पहुंचे और अपने तथा अपनी पत्नी के खाते ब्लॉक करवा दिए। इसके बाद उन्होंने महाराजपुरा थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। महाराजपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी की एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें खाते से 1.70 लाख रुपये की ठगी हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0