जमीनी विवाद के चलते महिला पर जानलेवा हमला:गौरेला में महुआ बीनने गई महिला को 3 आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा

Mar 22, 2026 - 11:08
 0  0
जमीनी विवाद के चलते महिला पर जानलेवा हमला:गौरेला में महुआ बीनने गई महिला को 3 आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जमीन विवाद को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया है। गौरेला थाना क्षेत्र के कसाईबहरा सधवानी गांव में महुआ बीनने गई महिला को तीन अन्य महिलाओं ने लाठी-डंडों से पीटा। यह घटना उस समय हुई, जब कसईबहरा सधवानी निवासी पीड़िता पूजा अपने खेत में महुआ बीन रही थी। इसी दौरान जमीन के पुराने विवाद को लेकर गांव की ही पवरिया बाई, राजकुमारी बाई और कुसुम बाई वहां पहुंचीं। विवाद के बाद तीनों आरोपियों ने पूजा के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावर महिलाओं ने क्रूरता की हदें पार करते हुए पीड़िता की आंखों, कान और नाक में मिर्च और नमक डाल दिया। जान से मारने की धमकी उन्होंने पूजा को जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले में पूजा के चेहरे, हाथ, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान पीड़िता के पति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और पूरे मामले का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसे अब एक अहम सबूत माना जा रहा है। थाने में शिकायत दर्ज आसपास के ग्रामीणों ने भी इस हिंसक झड़प को देखा। घायल महिला ने गौरेला थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गौरेला पुलिस ने तीनों महिला आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी दो महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस अब दोनों पक्षों के दावों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस वीडियो साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0