उदयपुर में डबल मर्डर मामले में 7 गिरफ्तार:साइड में चलने की बात को लेकर हुआ था विवाद, आरोपियों ने चाकू, तलवारों से किया था हमला

Mar 20, 2026 - 09:11
 0  0
उदयपुर में डबल मर्डर मामले में 7 गिरफ्तार:साइड में चलने की बात को लेकर हुआ था विवाद, आरोपियों ने चाकू, तलवारों से किया था हमला
उदयपुर के बाघपुरा थाना क्षेत्र में डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 3 बाल अपचारियों को डिटेन किया है। पुलिस ने वारदात में काम लिया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। थानाधिकारी वेलाराम ने बताया कि रोड पर साइड में चलने की बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। आरोपी नशे की हालत में थे। उन्होंने चाकू और शराब की बोतल से भैरूलाल, सुखलाल उर्फ सुरेश और सुमित पर वार कर ​घायल कर दिया था। जिसके बाद सुखलाल और भैरूलाल की मौत हो गई थी। थानाधिकारी ने बताया कि मामले में आरोपी कन्हैयालाल उर्फ करण पिता लालूराम, अभिषेक पिता बाबूलाल, जितेन्द्र पिता प्रकाश, हरीश पिता भैरूलाल, इमान वेल उर्फ हिमांशु पिता बाबूलाल, मनीष पिता गणेश और पंकु उर्फ पंकज पिता मोहन को गिरफ्तार किया है। चाकू और बोतल से छाती-पेट पर किया था वार पुलिस ने बताया कि 14 मार्च को प्रार्थी आशीष ने थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि उसे अपनी पत्नी अनीता के घर सेलाणा गांव जाना था। वह अपने भूआ के लड़के भैरूलाल व दोस्त सुखलाल उर्फ सुरेश के साथ बाइक से सेलाणा के लिए निकला। रात 9 बजे सेलाणा घाटी फला स्कूल के पास सामने की तरफ से 6 से 7 बाइक आती दिखी। जिन पर 10 से 12 युवक सवार थे। सभी नशे में थे। उनमें से एक-दो युवक ने हमें टोकते हुए कहा कि साइड में नहीं चल सकते हो क्या। इस पर हमने कहा कि हम साइड में ही हैं, इतने में आरोपी लक्ष्मण ने सुरेश उर्फ सुखलाल के सीने में चाकू मार दिया। तलवार लेकर पीछे दौड़े थे बदमाश वह बाइक से नीचे गिर गया। हमारे साथ भी मारपीट शुरू कर दी। उनमें से एक आरोपी प्रभु के हाथ में बीयर की बोतल थी। जिसे वही फोड़कर भैरूलाल के पेट में मार दी। जान बचाकर मैं भागा तो मुझे मारने के लिए एक युवक तलवार लेकर पीछे दौड़ा। मैं पीछे मुड़कर देखा तो सुखलाल उर्फ सुरेश को मनीष नाम का युवक तलवार मार रहा था। मारपीट की आवाज सुनकर सुमित आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। मैं मौके से अपनी जान बचाकर वहां से भागा और पुलिस को सूचना दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0