डूंगरपुर में बदला मौसम, हल्की बारिश से राहत:वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से तापमान गिरा

Mar 20, 2026 - 09:11
 0  0
डूंगरपुर में बदला मौसम, हल्की बारिश से राहत:वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से तापमान गिरा
डूंगरपुर में गुरुवार शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से जिले में हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। शाम होते ही आसमान में घने बादल छा गए और हल्की धूलभरी हवाओं के साथ ठंडी हवा चलने लगी। देर शाम से रात तक जिले के कई हिस्सों में करीब 15 मिनट तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी का दौर चला। इस बारिश ने वातावरण को ठंडा कर दिया। दिनभर की तेज गर्मी से परेशान लोगों को इस बदलाव से काफी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे रात का मौसम भी ठंडा महसूस हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को जिले में मौसम सामान्य रहने की संभावना है और किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0