कर्मा जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

Mar 17, 2026 - 09:41
 0  0
कर्मा जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
बालोद| ग्राम देवरी (द) में कर्मा जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मोहंदीपाट परिक्षेत्र साहू समाज अध्यक्ष देवधर साहू रहे। इस अवसर पर व्याख्याता लोचन प्रसाद साहू ने झमिता साहू को सत्र 2024-25 में कक्षा दसवीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं चार हजार रुपये नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0