वक्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन सशक्त बनाने और जनसंपर्क पर मार्गदर्शन दिया

Mar 17, 2026 - 09:41
 0  0
वक्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन सशक्त बनाने और जनसंपर्क पर मार्गदर्शन दिया
भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन भुईयांपानी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में मंडल क्षेत्र के बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली और राष्ट्रहित में सेवा भावना से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, सिद्धांतों और संगठनात्मक संरचना के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरुण धर दीवान और गुरुपाल सिंह भल्ला उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार भाजपा की मूल प्रेरणा हैं, जिनका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की भावना पहुंचाना है। प्रशिक्षण वर्ग में वक्ता के रूप में श्रीकांत सोमवार, ब्रजेश गुप्ता, विवेक रंजन सिन्हा, सौरभ अग्रवाल, कमल गर्ग और सत्यानंद राठिया ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0