मनरेगा-सिलेंडर की कीमतों को लेकर कांग्रेस का विधानसभा घेराव:पायलट-भूपेश होंगे शामिल, 30 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचेंगे, जाम से बचने एडवाइजरी जारी

Mar 17, 2026 - 09:41
 0  0
मनरेगा-सिलेंडर की कीमतों को लेकर कांग्रेस का विधानसभा घेराव:पायलट-भूपेश होंगे शामिल, 30 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचेंगे, जाम से बचने एडवाइजरी जारी
मनरेगा का नाम बदलने, सिलेंडर की बढ़ी कीमतों समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज विधानसभा का घेराव करेगी। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और एआईसीसी के प्रभारी सचिवों ने रायपुर में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। दीपक बैज ने बताया कि मनरेगा बचाओ संग्राम के साथ बिजली दरों में बढ़ोतरी, किसानों से धोखा, धान खरीदी में वादाखिलाफी, गैस सिलेंडर कीमतों में वृद्धि, बिगड़ी कानून व्यवस्था, नशे के कारोबार जैसे मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव किया जा रहा है। इस घेराव में सचिन पायलट, भूपेश बघेल समेत बड़े नेता शामिल होंगे। कांग्रेस का दावा है कि प्रदेशभर से करीब 30 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी प्रदर्शन में एआईसीसी प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। भारत माता चौक से विधानसभा तक कूच कांग्रेस कार्यकर्ता राजधानी रायपुर में शंकर नगर स्थित केनाल रोड पर भारत माता चौक में एकत्र होंगे। सभा के बाद दोपहर 12 बजे विधानसभा की ओर कूच किया जाएगा। ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर असर विधानसभा घेराव को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। केनाल रोड पर शांति नगर तिराहा से भारत माता चौक तक, भारत माता चौक से आनंद नगर चौक तक यातायात प्रभावित रहेगा। वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था पंडरी की ओर से आने वाले वाहन शांति नगर से मधु पिल्ले चौक होते हुए आईजी कार्यालय गली से शंकर नगर की ओर जा सकेंगे। आनंद नगर चौक से पंडरी जाने वाले वाहन भगत सिंह चौक, अंबेडकर चौक, ऑक्सीजोन मार्ग से आवाजाही कर सकेंगे। …………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… कलेक्ट्रेट घेरने निकले कांग्रेसियों की पुलिस से झूमाझटकी: कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी-बैरिकेड तोड़ा, मनरेगा बचाव संग्राम में शक्ति-प्रदर्शन केंद्र सरकार की तरफ से मनरेगा का नाम बदलने और एक्ट बनाने के विरोध में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस ने आज बिलासपुर में प्रदर्शन किया। मनरेगा बचाव संग्राम नाम से नेहरू चौक पर सभा की, फिर शक्ति प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव निकल गए। जिन्हें पुलिस ने स्टेट बैंक ब्रांच के पास सड़क पर बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0