नवरात्रि मेले पर दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस का मैहर में स्टॉपेज:माता शारदा दर्शनार्थियों को 18 से 29 मार्च 2026 तक मिलेगी सुविधा

Mar 15, 2026 - 18:37
 0  0
नवरात्रि मेले पर दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस का मैहर में स्टॉपेज:माता शारदा दर्शनार्थियों को 18 से 29 मार्च 2026 तक मिलेगी सुविधा
रेलवे प्रशासन ने नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस को मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव 18 से 29 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा। ट्रेन मैहर स्टेशन पर 5 मिनट के लिए रुकेगी। यह सुविधा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 18201/18202 के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में उपलब्ध होगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 18 से 28 मार्च 2026 तक दुर्ग से रवाना होगी और मैहर स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन मैहर स्टेशन पर सुबह 05:35 बजे पहुंचेगी और 05:40 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 20 से 29 मार्च 2026 तक नौतनवा से रवाना होगी। यह गाड़ी मैहर स्टेशन पर रात 01:55 बजे पहुंचेगी और 02:00 बजे रवाना होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0