बीजापुर में पोटा केबिन हॉस्टल की 3 छात्राएं प्रेग्नेंट:दो 12वीं और एक 11वीं की छात्रा, इनमें 2 नाबालिग, वार्डन बोलीं-घटना मेरे कार्यकाल की नहीं

Mar 15, 2026 - 18:37
 0  0
बीजापुर में पोटा केबिन हॉस्टल की 3 छात्राएं प्रेग्नेंट:दो 12वीं और एक 11वीं की छात्रा, इनमें 2 नाबालिग, वार्डन बोलीं-घटना मेरे कार्यकाल की नहीं
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में एक हायर सेकेंडरी स्कूल की 3 आदिवासी छात्राओं के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। ये छात्राएं पोटा केबिन आवासीय संस्था (आरएमएसए) में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। इनमें से 2 छात्राएं कक्षा 12वीं और एक छात्रा कक्षा 11वीं की हैं। 2 छात्राएं नाबालिग हैं और सभी करीब पांच माह की गर्भवती हैं। छात्राओं के गर्भवती होने की जानकारी सामने आने के बाद उन्हें लगभग 5 माह पहले संस्था से हटा दिया गया था। इसके बाद से वे नियमित रूप से स्कूल नहीं आ रही थीं। हालांकि, कक्षा 12वीं की दो छात्राओं ने शनिवार को अपनी अंतिम परीक्षा दी है। हॉस्टल वार्डन का कहना है कि “ये मेरे कार्यकाल का मामला नहीं” है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दोषी लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए - बघेल इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि आवासीय विद्यालय से आ रही ये खबर चिंता पैदा करती है। पता चला है कि अब सरकारी अमला इस मामले को रफा दफा करने में जुट गया है। मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और दोषी लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने घटना को लेकर सोशल मीडिया में लिखा प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद लगातार आदिवासी असुरक्षित होते जा रहे हैं। एक तरफ सरकार सुशासन का नारा देती है तो वहीं दूसरी तरफ स्कूल आश्रमों में पढ़ने वाली बेटियां भी सुरक्षित नहीं है? अधीक्षिका बोलीं- मेरे कार्यकाल का मामला नहीं इस मामले में जब पोर्टा केबिन आवासीय संस्था की अधीक्षिका से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह घटना उनके कार्यकाल का नहीं है और छात्राएं लंबे समय से संस्था से अनुपस्थित हैं। 5 महीने तक प्रशासन और शिक्षा विभाग को खबर क्यों नहीं? जिले में 2 जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO), 4 खंड स्रोत समन्वयक (BRC), सहायक खंड शिक्षा अधिकारी (ABEO) और मंडल संयोजक जैसे अधिकारी पदस्थ हैं, इसके बावजूद आवासीय संस्थाओं की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आश्रम, छात्रावास और पोर्टा केबिन संस्थाओं का नियमित निरीक्षण नहीं हो रहा, और विभागीय दौरे अक्सर केवल औपचारिकता तक सीमित रह जाते हैं। जांच के बाद करेंगे कार्रवाई- DEO बीजापुर के जिला शिक्षा अधिकारी लखनलाल धनेलिया ने कहा कि छात्राएं अपने घर से आना जाना करती थीं। इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई करेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे ने पूरे मामले में प्रबंधन और अधिकारियों को दोषी करार देते निष्पक्ष जांच को मांग की है। ………………….. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बिलासपुर में लॉ स्टूडेंट से रेप, 2 बार प्रेग्नेंट हुई: दोस्ती के बाद अफेयर, शादी करूंगा कहकर रिलेशन बनाया, दवाई खिलाकर अबॉर्शन कराया छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक लॉ की स्टूडेंट से रेप हुआ है। आरोपी गौरव दुबे (21) ने अपने से उम्र में 1 साल बड़ी छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का वादा कर रिलेशन में आया। इस दौरान युवती प्रेग्नेंट हुई, तो युवक ने दवाई खिलाकर अबॉर्शन करा दिया। ऐसा उसने दो बार किया। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0