उज्जैन में प्रॉपर्टी की दरें 100-150% तक बढ़ेंगी:जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव, एक अप्रैल से लागू होगी नई कलेक्टर गाइडलाइन

Mar 13, 2026 - 10:39
 0  0
उज्जैन में प्रॉपर्टी की दरें 100-150% तक बढ़ेंगी:जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव, एक अप्रैल से लागू होगी नई कलेक्टर गाइडलाइन
उज्जैन में एक अप्रैल 2026 से नई कलेक्टर गाइडलाइन लागू होने जा रही है। जिला पंजीयक के प्रस्ताव के अनुसार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की 25 से अधिक लोकेशन पर प्रॉपर्टी की गाइडलाइन दरों में 100 से 150 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। इससे नए वित्तीय वर्ष से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिला पंजीयक द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव में लगभग 25 से अधिक लोकेशन चिन्हित की गई हैं, जहां गाइडलाइन दरों में यह वृद्धि प्रस्तावित है। इस संबंध में उप जिला मूल्यांकन समिति की बैठक हो चुकी है, जिसमें नई दरों पर सहमति बन गई है। अब इस प्रस्ताव को जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रखा जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों की गाइडलाइन दरों में भी संशोधन अधिकारियों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों की गाइडलाइन दरों को युक्तियुक्त किया जा रहा है। वहीं, हाईवे से जुड़े क्षेत्रों की जमीनों की कीमतों में भी बढ़ोतरी प्रस्तावित है। इसके साथ ही, प्लानिंग एरिया का दायरा भी बढ़ाया गया है, जिसमें चिंतामण और मांगरोला क्षेत्र को शामिल किया गया है। इन इलाकों में नए आवासीय प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं या निर्माण कार्य शुरू हो चुके हैं। जिला पंजीयक ने बताया है कि यदि लोग मार्च में अपने दस्तावेजों का पंजीयन करवाते हैं, तो रजिस्ट्री वर्तमान गाइडलाइन दरों पर हो सकेगी। उज्जैन की वरिष्ठ पंजीयक ऋतंभरा द्विवेदी ने जानकारी दी कि मूल्यांकन समितियों की बैठकें हो चुकी हैं और प्रस्तावों का विश्लेषण किया जा रहा है। शहर में हो रहे विकास कार्य, नए सड़क मार्ग, औद्योगिक गतिविधियां और प्रस्तावित एयरपोर्ट जैसी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन दरों में बदलाव किया जा रहा है। आपत्तियों के लिए रखा जाएगा प्रस्ताव उन्होंने बताया कि जिला मूल्यांकन समिति की बैठक के बाद प्रस्तावों को आम जनता की आपत्तियों के लिए रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम प्रस्ताव को केंद्रीय जिला मूल्यांकन समिति भोपाल भेजा जाएगा और स्वीकृति मिलने के बाद एक अप्रैल 2026 से नई गाइडलाइन लागू कर दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0