केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का तीन दिवसीय गुना दौरा:म्याना और बजरंगगढ़ में सुनेंगे जनता की समस्याएं; FDDI में स्टूडेंट्स से करेंगे संवाद

Mar 13, 2026 - 10:39
 0  0
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का तीन दिवसीय गुना दौरा:म्याना और बजरंगगढ़ में सुनेंगे जनता की समस्याएं; FDDI में स्टूडेंट्स से करेंगे संवाद
केंद्रीय संचार और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री व गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार से तीन दिन के दौरे पर गुना और अशोकनगर आएंगे। इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक और विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे और लोगों से संवाद करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री शुक्रवार शाम गुना पहुंचेंगे। प्रवास के दौरान वे स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, लोगों से मुलाकात करेंगे और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। शनिवार को विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण शनिवार सुबह वे बजरंगगढ़ (गुना) स्थित DIET भवन में जनसंपर्क और जनसमस्या निवारण शिविर में करीब दो घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद अंबेडकर चौराहा में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करेंगे। इसी दिन वे क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और कोंतर (श्यामपुर) में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण करेंगे। उमरी गांव में ‘समृद्ध ग्राम’ कार्यक्रम की शुरुआत भी करेंगे। कार्यक्रम में संचार विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे और आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बमोरी क्षेत्र में 10 सड़कों का लोकार्पण सिंधिया बमोरी विधानसभा क्षेत्र में एमपी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (MPRRDC) की 10 सड़कों का लोकार्पण भी करेंगे। इसके बाद वे गुना कलेक्ट्रेट में दिशा बैठक में शामिल होंगे और मीडिया से बातचीत कर जिले के विकास कार्यों की जानकारी देंगे। रविवार को म्याना और चंदेरी के कार्यक्रम रविवार को केंद्रीय मंत्री म्याना और चंदेरी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। म्याना में पंचायत विभाग के जिला प्रशिक्षण केंद्र और सिविल अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में लोगों से संवाद करेंगे। इसके बाद वे अशोकनगर जिले की चंदेरी में आयोजित बैजू बावरा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। दौरे के दौरान सिंधिया गुना जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे और यहां बनी नई क्रिटिकल केयर यूनिट का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा गुना रेलवे स्टेशन और सकतपुर में अमृत योजना के तहत बन रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण और लोकार्पण भी करेंगे। FDDI में छात्रों से करेंगे संवाद दौरे के अंतिम दिन वे गुना में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) का दौरा करेंगे और छात्रों से संवाद करेंगे। इसके बाद वे शिवपुरी के लिए रवाना होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0