टीकमगढ़-सागर हाईवे पर ट्रक पुलिया से नीचे गिरा:कार बचाने के प्रयास में पलटा, ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

Mar 11, 2026 - 13:54
 0  0
टीकमगढ़-सागर हाईवे पर ट्रक पुलिया से नीचे गिरा:कार बचाने के प्रयास में पलटा, ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान
टीकमगढ़-सागर हाईवे पर बुधवार को बड़ागांव के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा नरौसा नाले के पास मोड़ पर बनी पुलिया के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में ट्रक पलटा। हादसे के वक्त ट्रक में सवार ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई। बड़ागांव थाना पुलिस के अनुसार, खेल ग्राउंड नरौसा नाले के पास यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर मोड़ पर बनी खंती में गिर गया। इस दौरान ट्रक चालक और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में किसी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। ट्रक ड्राइवर फरयाद खां ने बताया कि वह ग्वालियर से सागर की ओर प्लास्टिक के दाने लेकर जा रहा था। बड़ागांव के पास सामने से अचानक आई कार को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने बताया कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण ऐसे हादसे अक्सर होते रहते हैं। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0