पैसों के बंटवारे को लेकर भाभी की हत्या:मरवाही में देवर ने गला घोंटकर मारा, फिर बाड़ी में फेंकी लाश, गिरफ्तार

May 7, 2025 - 13:57
 0  0
पैसों के बंटवारे को लेकर भाभी की हत्या:मरवाही में देवर ने गला घोंटकर मारा, फिर बाड़ी में फेंकी लाश, गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पुलिस ने भाभी की हत्या के मामले में आरोपी देवर को गिरफ्तार किया है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। दानीकुंडी इलाके में रहने वाले गुलाब चौधरी उर्फ गुलटा ने पैसों को लेकर हुए विवाद में भाभी सुनीता चौधरी की हत्या कर दी थी। सुनीता का पति रिश्तेदारी में बाहर गया हुआ था। आरोपी गुलाब चौधरी सुनीता को मोटरसाइकिल पर जबरदस्ती अपने घर ले गया। वहां दोनों में विवाद हुआ। गुलाब ने सुनीता का गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने शव को अपने घर के पीछे बाड़ी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी बस स्टैंड से पकड़ा वारदात के बाद आरोपी टीकठी गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुआ। वहां से अपनी पत्नी के साथ बस स्टैंड पहुंचा। पुलिस ने उसे बस में बैठने से पहले ही पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी और मृतका के पति शादी-ब्याह में गाजा-बाजा बजाने का काम करते थे। दोनों के बीच पैसों के बंटवारे को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने आधी रात को वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0