पन्ना में जमीनी विवाद, किसान पर हमला:खेत से लौटते समय लाठी-डंडों और ईंटों से पीटा; आरोपी पिता-पुत्र पर केस

Mar 9, 2026 - 18:21
 0  0
पन्ना में जमीनी विवाद, किसान पर हमला:खेत से लौटते समय लाठी-डंडों और ईंटों से पीटा; आरोपी पिता-पुत्र पर केस
पन्ना जिले के पहाड़ी खेरा क्षेत्र में सोमवार को पुरानी जमीनी रंजिश के चलते एक किसान पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित सज्जन साहू (40) जब अपने खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन पर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया गया। घायल किसान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुरानी रंजिश में रास्ता रोककर किया हमला जानकारी के अनुसार, आरोपी कनछेदी पिता अशोक साहू और उनके बेटे ने रास्ते में सज्जन साहू को रोक लिया। जमीनी विवाद को लेकर शुरू हुई बहस के बाद आरोपियों ने पीड़ित पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और ईंटों का उपयोग किया, जिससे सज्जन के सिर, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई हैं। ग्रामीणों को आता देख मौके से भागे हमलावर हमले के दौरान पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा होने लगे। भीड़ को अपनी ओर आता देख आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल किसान को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पहले भी मिल चुकी धमकी पीड़ित सज्जन साहू ने आरोप लगाया कि आरोपियों के साथ उनका लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि ये लोग पहले भी उनके साथ मारपीट कर चुके हैं और लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित ने सुरक्षा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शुरू की जांच मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुरानी रंजिश और बार-बार होने वाले हमलों को देखते हुए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0