मुल्लाखेड़ी में बिजली बिल बकाया पर कार्रवाई:7 बाइक-वॉशिंग मशीन जब्त, बिकला खेड़ी की बिजली आपूर्ति बंद

Mar 9, 2026 - 18:21
 0  0
मुल्लाखेड़ी में बिजली बिल बकाया पर कार्रवाई:7 बाइक-वॉशिंग मशीन जब्त, बिकला खेड़ी की बिजली आपूर्ति बंद
शाजापुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग ने बकाया बिलों की वसूली के लिए सोमवार को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान शाजापुर ग्रामीण विद्युत वितरण केंद्र की टीम ने मुल्लाखेड़ी गांव में अभियान चलाकर कई उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए और बिकला खेड़ी गांव की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी। मुल्लाखेड़ी में सिंचाई और घरेलू बिजली बिल लंबे समय से जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं से वसूली की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने 7 मोटरसाइकिल और एक वॉशिंग मशीन जब्त की। इन उपभोक्ताओं पर कुल 2 लाख 78 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया था। मौके पर ही दो मोटरसाइकिल मालिकों ने 88 हजार रुपए जमा कर दिए, जिसके बाद उनकी मोटरसाइकिलें वापस कर दी गईं। इसी अभियान के तहत ग्राम बिकला खेड़ी में भी बड़ी कार्रवाई की गई। गांव में करीब 20 लाख 93 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया होने के कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी गई। बिजली विभाग के अनुसार, गांव के कई उपभोक्ता कई वर्षों से बिल जमा नहीं कर रहे थे। यह कार्रवाई शाजापुर डिवीजन के निर्देशों पर कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर झा के नेतृत्व में की गई। अभियान में शाजापुर डिवीजन से विनोद मेवाड़ा, शाजापुर ग्रामीण प्रथम विद्युत वितरण केंद्र प्रभारी पवन पाटीदार, आउटसोर्स स्टाफ और विभागीय टीम का विशेष सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0