शाजापुर में 14 मार्च को नेशनल लोक अदालत:जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी; बिजली मामलों में मिलेगी छूट

Mar 5, 2026 - 16:01
 0  0
शाजापुर में 14 मार्च को नेशनल लोक अदालत:जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी; बिजली मामलों में मिलेगी छूट
शाजापुर में 14 मार्च मंगलवार को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार को एक जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन जिला न्यायालय परिसर से सुबह 10 से 11 बजे के बीच रवाना हुआ। वाहन जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। इसका उद्देश्य आमजन को लोक अदालत के महत्व, लाभ और मामलों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान के बारे में जानकारी देना है। नगर पालिका की कचरा गाड़ियों के जरिए भी लोक अदालत में समस्याओं के समाधान के लिए लोगों से अपील की जा रही है। जिला न्यायाधीश के निर्देशन में होगी नेशनल लोक अदालत इस लोक अदालत का आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी के निर्देशन में होगा। इसमें विद्युत अधिनियम से संबंधित लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से निराकरण किया जाएगा। इन मामलों में नियमानुसार विशेष छूट का प्रावधान भी रहेगा। इस छूट का लाभ केवल लोक अदालत में समझौता होने पर ही मिलेगा। लोक अदालत के लिए जागरूकता वाहन रवाना प्रधान जिला न्यायाधीश ने आमजन से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने मामलों का सरल और त्वरित तरीके से निराकरण कराने की अपील की है। जागरूकता वाहन को रवाना करते समय विशेष न्यायाधीश अंजनी नंदन जोशी, अन्य जिला न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0