कांग्रेस नेताओं ने ही करवाई थी फायरिंग जनपद-उपाध्यक्ष पर गोली:पूर्व सरपंच-रिश्तेदार को गोली लगी थी; बिलासपुर गोलीकांड में फरार नागेंद्र-टाकेश्वर पर 5-5 हजार का इनाम
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राजनीतिक वर्चस्व और जमीन बिजनेस की लड़ाई के चलते कांग्रेस नेता नीतेश सिंह पर गोली चलाई गई थी, जिसमें पूर्व सरपंच चंद्रकांत सिंह के हाथ और एक रिश्तेदार राजकुमार सिंह उर्फ ‘राजू सिंह’ के पैर पर 2 गोलियां लगीं थी। इस मामले में कांग्रेस नेता नागेंद्र राय और टाकेश्वर पाटले अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मस्तूरी पुलिस और ACCU ने उनकी तलाश के कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में स्थिति को देखते हुए SSP रजनेश सिंह ने दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। बता दें कि इस घटना के मास्टरमाइंड विश्वजीत को तारकेश्वर पाटले ने शूटर्स को देने के लिए 1 लाख रुपए उपलब्ध कराए। जबकि, नागेंद्र राय भी हत्या की प्लानिंग में शामिल रहा। इसी आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि, तारकेश्वर और नागेंद्र राय पुलिस गिरफ्त से बाहर है। देखिए पहले ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के कार्यालय में 28 अक्टूबर की देर शाम नकाबपोश शूटरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थी। इस फायरिंग के दौरान मौके पर मौजूद मुड़पार के पूर्व सरपंच चंद्रकांत सिंह के हाथ और एक रिश्तेदार राजकुमार सिंह उर्फ ‘राजू सिंह’ के पैर पर 2 गोलियां लगीं थी। वहीं एक गोली पीठ को छूकर निकल गई। बचाव में जब नीतेश ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से रिटर्न फायर किया, तो शूटर भाग निकले। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल चंद्रकांत सिंह (55) और राजू सिंह (45) को अपोलो अस्पताल ले जाया गया।
9 आरोपी गिरफ्तार, 2 अब भी फरार मामले की जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेता अकबर खान समेत सभी नौ आरोपी फिलहाल जेल में हैं। हालांकि, कांग्रेस नेता नागेंद्र राय और टाकेश्वर पाटले अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। मस्तूरी पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी। रिश्तेदारों से पूछताछ भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इनाम घोषित, जनता से सहयोग की अपील लंबे समय से फरार आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस के प्रयास सफल नहीं हुए। गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी ने दोनों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आरोपियों से जुड़ी कोई पुख्ता जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इन नंबरों पर दें सूचना आरोपियों की जानकारी मिलने या कहीं दिखने पर कोई भी व्यक्ति सीधे SSP कार्यालय 07752223330, एएसपी ग्रामीण बिलासपुर 07752 223193/94791 93003, पुलिस कंट्रोल रूम 07752 228504, मोबाइल नंबर 94791 93099, थाना प्रभारी मस्तूरी 94791 93040 और थाना प्रभारी चकरभाठा 94791 93041 पर सूचना दे सकता है। ………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बिलासपुर गोलीकांड...कांग्रेस नेता अकबर खान गिरफ्तार: वारदात से पहले मास्टरमाइंड के साथ की थी मीटिंग; तारकेश्वर-नागेंद्र ने शूटर्स को दिलवाए थे 1 लाख बिलासपुर में राजनीतिक वर्चस्व और जमीन बिजनेस की लड़ाई के चलते कांग्रेस नेता नीतेश सिंह पर गोली चलाई गई थी। इस मामले में अब पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि गोलीकांड से पहले मुख्य आरोपी विश्वजीत की कांग्रेस नेता अकबर खान के साथ मीटिंग हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0