कोतवाली पुलिस ने लापता बच्चे को दस्तयाब किया:परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया; तलाश अभियान में जुटी थी विशेष टीम

Feb 23, 2026 - 09:54
 0  0
कोतवाली पुलिस ने लापता बच्चे को दस्तयाब किया:परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया; तलाश अभियान में जुटी थी विशेष टीम
सिवनी जिले की कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 9 साल के लापता बालक को रात में दस्तयाब कर उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया। बच्चों के लापता होने की घटनाओं पर पुलिस की गंभीरता और सतर्कता को दर्शाती है। विवेकानंद वार्ड निवासी मुरलीधर यादव ने कोतवाली थाने में सूचना दी कि उनका 9 वर्षीय पुत्र शिवराज यादव रविवार दोपहर लगभग 2 बजे से लापता था। परिजनों ने शाम करीब 5 बजे पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर बालक की खोजबीन शुरू कर दी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चला तलाश अभियान थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता के निर्देशनऔर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सचिन परते के मार्गदर्शन में नाबालिगों की तलाश के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना स्तर पर टीमें गठित कर तलाश अभियान चलाया गया। पुलिस ने बालक को खोजकर परिजनों को सौंपा पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड, बाजार क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सघन खोजबीन की, जिसके बाद बालक को रात लगभग 10 बजे सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।बालक के मिलते ही परिजनों को सूचना दी गई और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर उसे परिवार को सौंप दिया गया। अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद मालवी, आरक्षक रविशंकर सोनी, मिथलेश उईके, सतीश इवनाती और सिद्धार्थ दुबे की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे बच्चों पर विशेष निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0