धमतरी में दोबारा बिछाई जा रही पाइपलाइन:पहले बिछाई गई खोदी गई, विधायक ओंकार साहू ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

Feb 18, 2026 - 14:34
 0  0
धमतरी में दोबारा बिछाई जा रही पाइपलाइन:पहले बिछाई गई खोदी गई, विधायक ओंकार साहू ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में बारिश के पानी की निकासी के लिए एक बार फिर नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। यह पाइपलाइन आमापारा वार्ड से मकई तालाब तक डाली जा रही है, जो शहर के मुख्य मार्ग से होकर गुजर रही है। विधायक ओंकार साहू ने मौके पर पहुंचकर काम का निरीक्षण किया और इंजीनियरों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। आमापारा वार्ड में बारिश के दौरान सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाता है। इससे स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी होती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए पिछले साल करीब 200 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई थी। जिस पाइपलाइन को पिछले साल डाला गया था, अब उसी को खोदकर फिर नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। विधायक ओंकार साहू ने मौके पर इंजीनियरों को बुलाकर कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि काम में तेजी लाई जाए और जल्द इसे पूरा किया जाए। विधायक ने पाइपलाइन बिछाने के दौरान टूटे नल कनेक्शनों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। मुख्य सड़क पर काम से ट्रैफिक जाम की स्थिति यह पाइपलाइन शहर के प्रमुख मार्ग से होकर गुजर रही है, जिससे लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। विधायक ने कहा कि यह शहर का हृदय स्थल है, इसलिए काम जल्द खत्म होना चाहिए। पुरानी पाइपलाइन के लेवल पर उठे सवाल पुरानी पाइपलाइन बिछाने के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं। चर्चा है कि लाइन सही लेवल पर नहीं डाली गई थी। लोगों का कहना है कि अगर सही लेवलिंग होती, तो आज दोबारा पाइपलाइन डालने की जरूरत नहीं पड़ती। लाखों रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप विधायक ओंकार साहू ने इस पूरे मामले में लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले साल डाली गई पाइपलाइन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई, इसलिए अब नई लाइन डालनी पड़ रही है। विधायक बोले- मकई तालाब में पानी डालने की साजिश विधायक ने कहा कि आमापारा वार्ड पहले से निचले स्तर पर है। इसके बावजूद मकई तालाब में पानी डालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे सोची-समझी साजिश बताया और कहा कि यह नगर निगम के पैसे को बर्बाद करने का तरीका है। होली से पहले व्यापारियों को हो रही परेशानी विधायक ने शास्त्री चौक पर निरीक्षण के दौरान कहा कि नगर निगम प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि काम धीमी गति से चल रहा है, जबकि होली का त्योहार नजदीक है और बाजार में भीड़ बढ़ने वाली है। विधायक का दावा- निगम में सालभर कोई काम नहीं हुआ विधायक ने कहा कि नगर निगम में सालभर कोई ठोस काम नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम की स्थिति गड्ढे में नजर आ रही है और सिस्टम भ्रष्ट हो चुका है। इंजीनियर ने दी गारंटी, निकासी होने का दावा विधायक ने बताया कि इंजीनियर से बातचीत हुई है। इंजीनियर ने गारंटी दी है कि जो नई पाइपलाइन डाली जा रही है, उससे पानी की निकासी हो जाएगी। नगर निगम की समीक्षा बैठक लेने की घोषणा विधायक ने कहा कि वह नगर निगम में बैठकर खुद समीक्षा करेंगे कि एक साल में कौन-कौन से काम हुए और जिन योजनाओं की घोषणा हुई थी, उनमें कितना अमल हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0