जशपुर पुलिस ने 95 गौवंश मुक्त कराए, दो तस्कर गिरफ्तार:चार दिनों में लोदाम और सिटी कोतवाली से कार्रवाई, तीन वाहन जब्त
जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पिछले चार दिनों में लोदाम थाना और सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र से कुल 95 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त कराए गए हैं। इस कार्रवाई में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि 3 वाहन जब्त किए गए हैं। कई आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है। दरअसल, पुलिस को 12 फरवरी को थाना लोदाम क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में गौवंशों को झारखंड की ओर तस्करी कर ले जाया जा रहा है। पुलिस को भ्रमित करने के लिए तस्करों ने एक वैगनआर कार (JH-02-U-2163) को आगे-आगे रेकी के लिए भेजा था, ताकि रास्ते में पुलिस की मौजूदगी की जानकारी मिल सके। ग्राम कोनबिरा में नाकाबंदी कर कार रोकी गई पुलिस टीम ने ग्राम कोनबिरा के ग्रामीण मार्ग पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वैगनआर कार को रोका। पूछताछ में कार सवार युवकों ने अपनी पहचान मुर्शीद आलम (27) और सर्वेज आलम (27) निवासी साईं टांगर टोली, थाना लोदाम के रूप में बताई। आरोपियों ने कबूला अपराध, पिकअप से तस्करी की पुष्टि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि जंगल रास्ते से पिकअप वाहन (JH-07-1153) में गौवंश भरकर झारखंड ले जाया जा रहा था। पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान पिकअप से 12 गौवंश बरामद किए गए। दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए वैगनआर में सवार दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पिकअप और वैगनआर वाहन जब्त इस मामले में पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन और रेकी कर रही वैगनआर कार को जब्त कर लिया है। फरार चालक की पहचान कर ली गई है, उसकी तलाश जारी है। NH-43 पर ट्रक से 43 गौवंश बरामद 15 फरवरी की सुबह 4 से 5 बजे के बीच ग्राम पुत्रीचौरा, बाला नदी के पास NH-43 पर संदिग्ध ट्रक (CG-14-MF-1376) को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक से 43 गौवंश बरामद किए गए। ट्रक में 20 गौवंशों की मौत बरामद गौवंशों में से 20 की ट्रक के अंदर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बाकी गौवंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मृत गौवंशों का पोस्टमार्टम कर विधिवत अंतिम संस्कार कराया गया। ग्राम जूरतेला में पैदल ले जाए जा रहे 10 गौवंश मुक्त इसी दिन ग्राम जूरतेला में पैदल हांककर ले जाए जा रहे 10 गौवंश भी मुक्त कराए गए। इस मामले में आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। ग्राम चेडेया में 25 गौवंशों को बचाया गया 15 फरवरी की रात सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चेडेया के लावा नदी पुल के पास कुछ लोग 25 गौवंशों को मारते-पीटते झारखंड की ओर पैदल ले जा रहे हैं। घेराबंदी के बाद भी आरोपी फरार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। मौके से 25 गौवंश सकुशल मुक्त कराए गए और उनका पशु चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। कई धाराओं में अपराध दर्ज, जांच जारी सभी मामलों में थाना लोदाम और सिटी कोतवाली जशपुर में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क)(घ) के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है। एसएसपी बोले- गौ तस्करी करने वालों को नहीं बख्शेंगे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस गौ तस्करी के खिलाफ पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि चार दिनों में 95 गौवंशों को मुक्त कराया गया है, 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और 3 वाहन जब्त किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गौ तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0