किराने की दुकान गई मासूम पर कुत्ते का हमला:पैर को जबड़े में दबाया, दांत के निशान हुए; छिंदवाड़ा अस्पताल में भर्ती

Feb 14, 2026 - 14:49
 0  0
किराने की दुकान गई मासूम पर कुत्ते का हमला:पैर को जबड़े में दबाया, दांत के निशान हुए; छिंदवाड़ा अस्पताल में भर्ती
छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव विकासखंड के ग्राम दत्तरा में शनिवार सुबह एक मासूम बच्ची पर आवारा कुत्ते ने जानलेवा हमला कर दिया। बच्ची किराने की दुकान से सामान लेने गई थी, तभी अचानक कुत्ते ने उस पर झपट्टा मार दिया और उसके पैर को अपने जबड़े में दबा लिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के मुताबिक कुत्ते ने बच्ची के पैर को जोर से काट लिया, जिससे गहरे घाव हो गए। उसके पैरों पर दांतों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद बच्ची को उसकी दादी तत्काल छिंदवाड़ा जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे निगरानी में रखा है। तीन इंजेक्शन लगाए, संक्रमण का खतरा डॉक्टरों ने बताया कि कुत्ते के काटने से घाव गहरा है, इसलिए संक्रमण का खतरा बना रहता है। बच्ची को एंटी-रेबीज सहित आवश्यक तीन इंजेक्शन लगाए गए हैं। समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों को उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएगी। आवारा कुत्तों पर कार्रवाई नहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। पहले भी कुत्तों के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनके नसबंदी/टीकाकरण की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0