बोर्ड परीक्षा में 2 शिक्षकों ने मोबाइल से फोटो खींचे:नकल कराने की कोशिश का अंदेशा, शहडोल आदिवासी विकास विभाग ने सस्पेंड किया

Feb 11, 2026 - 19:42
 0  0
बोर्ड परीक्षा में 2 शिक्षकों ने मोबाइल से फोटो खींचे:नकल कराने की कोशिश का अंदेशा, शहडोल आदिवासी विकास विभाग ने सस्पेंड किया
शहडोल के खनौधी स्थित सरकारी स्कूल में 12वीं बोर्ड की परीक्षा के दौरान अंग्रेजी के पेपर के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने और फोटो खींचने के आरोप में दो शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह मामला 10 फरवरी का है, जब सुबह की शिफ्ट में परीक्षा चल रही थी। शिक्षक सत्येंद्र सिंह और अंग्रेजी के टीचर शुयस सुंदरम श्रीवास्तव पर आरोप है कि वे परीक्षा हॉल के भीतर मोबाइल फोन चला रहे थे और फोटो खींच रहे थे। स्थानीय लोगों की शिकायत पर प्रशासन ने जांच शुरू की। नकल की कोशिश का शक शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि दोनों शिक्षक परीक्षा के दौरान बाहरी लोगों के संपर्क में थे, जिससे नकल कराने की कोशिश का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि अभी नकल की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बोर्ड एग्जाम में मोबाइल ले जाना ही नियमों का उल्लंघन है। ए.सी. ट्राइबल ने की निलंबन की कार्रवाई बुधवार को आदिवासी विकास विभाग के आयुक्त आनंद राय सिन्हा ने दोनों शिक्षकों को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए। उन्होंने साफ किया कि बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता और नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल मामले की पूरी जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0