पन्ना में टाइगर ने चरवाहे पर हमला किया:जबड़े में फंसाकर उछाला, बकरियों की आवाज से बाघ का ध्यान भटका

Feb 11, 2026 - 19:42
 0  0
पन्ना में टाइगर ने चरवाहे पर हमला किया:जबड़े में फंसाकर उछाला, बकरियों की आवाज से बाघ का ध्यान भटका
पन्ना जिले में बुधवार, 11 फरवरी को रनवाह इलाके में एक टाइगर ने बकरियां चरा रहे 42 साल के चरवाहे रामदीन लुनिया पर हमला कर दिया। घायल चरवाहे को पन्ना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामदीन ने बताया कि वह झालर क्षेत्र के पास अपनी बकरियां चरा रहे थे, तभी झाड़ियों में छिपे टाइगर ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। टाइगर ने रामदीन के गले के पास दांत फंसाकर उन्हें हवा में उछाल दिया, जिससे वे जमीन पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। रामदीन की कमर और हाथ में गहरे जख्म आए हैं। बकरियों की वजह से बची जान रामदीन के मुताबिक, हमले के वक्त बकरियां जोर-जोर से चिल्लाने लगीं, जिससे टाइगर का ध्यान भटक गया। टाइगर चरवाहे को छोड़कर बकरियों के पीछे भागने लगा। इसी बीच रामदीन को संभलने का मौका मिल गया और वे वहां से जान बचाकर भाग निकले। किसी तरह घर पहुंचने के बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। ग्रामीणों में टाइगर की दहशत इस घटना के बाद से पूरे इलाके में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रिहायशी इलाकों के पास टाइगर की मौजूदगी से अब खेतों में काम करना और मवेशियों को चराना खतरे से खाली नहीं रह गया है। लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0