शादीशुदा प्रेमिका को दो बार भगाकर लाया युवक:पहले जोधपुर से भगाया, घरवालों ने पकड़ा फिर दोबारा मथुरा से भी भगाया, दोनों पक्षों में मारपीट
गुना के कंचनपुरा में एक विवाहित महिला को उसका प्रेमी भगाकर ले गया। युवक महिला को एक बार नहीं, बल्कि दो दो बार भगाकर ले गया। पहले उसने महिला को जोधपुर से भगाया और फिर दूसरी बार मथुरा से भगा लिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामला गुना शहर के नजदीक स्थित कंचनपुरा गांव का है, जहां एक प्रेमी ने शादीशुदा महिला को घर से भगा लिया इसके बाद घरवालों ने जैसे-तैसे महिला को छुड़ाया और सोचा कि अब मामला शांत रहेगा, इसलिए उसे मथुरा भेज दिया गया। युवक को जब इसकी भनक लगी तो वह भी मथुरा पहुंच गया और महिला को दोबारा भगा लाया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने लाठी ठंडों से एक दूसरे पर हमला कर दिया इस झगड़े में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भिजवाया गया ऐसे शुरू हुई कहानी दरअसल, कंचनपुरा का परिवार मजदूरी करने के लिए जोधपुर गया हुआ था। वहीं गांव का ही एक युवक भी मजदूरी कर रहा था। आरोप है कि समाज के ही युवक वहां से उनकी शादीशुदा बेटी को भगा ले गया। काफी तलाश के बाद परिजन महिला को ढूंढने में कामयाब रहे और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर गुना जिले के ग्राम चौरोल ले आए। मामले को शांत करने और बेटी को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से परिजनों ने उसे मथुरा में अपनी बड़ी बेटी के घर भेज दिया था। लेकिन आरोपी को इसका पता चल गया और वह दोबारा महिला को वहां से भगाकर वापस कंचनपुरा ले आया। जैसे ही यह बात परिजनों को पता चली, शाम करीब 7 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में गुलाब चंद, हक्के, शांति बाई और परमाल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कैंट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0