यमुनानगर एक्सीडेंट में परिवार के 3 सदस्यों की मौत:शवों का आज होगा पोस्टमार्टम, हरिद्वार से पहुंचेंगे बाकी परिजन, बेटी को नहीं दी हादसे की सूचना
यमुनानगर में ओल्ड सहारनपुर रोड पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार कपड़ा व्यापारी, उसकी गर्भवती पत्नी और चार साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से हुआ, जिसके बाद चालक तीनों को कुचलते हुए फरार हो गया। तीनों शवों का पोस्टमार्टम आज मंगलवार को किया जाएगा। मृतक का भाई यमुनानगर में ही रहता है। बाकि के परिजन आज हरिद्वार से यमुनानगर पहुंचेंगे। मृतक सचिव के परिवार में अब एक सात साल की बेटी ही बची है। जोकि हरिद्वार में अपनी दादी के साथ रह रही थी। परिजनों द्वारा उसे अभी इस हादसे की सूचना नहीं दी गई है। ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर सोमवार की दोपहर को ओल्ड सहारनपुर रोड पर पांसरा फाटक के नजदीक पीछे से आए ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपती और उनका मासूम बेटा सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एम्बुलेंस की मदद से तीनों को सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और क्षतिग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। मीना मार्केट में कपडे का काम करता था पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सचिन (29) पुत्र बबलू, उसकी पत्नी नेहा (27) और चार वर्षीय बेटे नोनू के रूप में हुई है। तीनों मूल रूप से हरिद्वार के झबरेड़ा क्षेत्र के रहने वाले थे। हाल ही में वे यमुनानगर में चिट्टा मंदिर के पास किराए पर रह रहे थे। सचिन मीना मार्केट में कपड़ों का कारोबार करता था। परिजनों ने बताया कि मृत महिला पांच माह की गर्भवती थी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां का माहौल गमगीन हो गया। परिवार के अनुसार, सचिन की सात साल की एक बेटी भी है, जो हादसे के समय हरिद्वार में अपनी दादी के पास रह रही थी। इस दुर्घटना में पूरा परिवार उजड़ गया और पीछे सिर्फ मासूम बेटी ही रह गई। ट्रक चालक की तलाश जारी थाना सदर प्रभारी सलिंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। कानूनी प्रक्रिया के चलते सोमवार को देर शाम तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका। आज मंगलवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0