दतिया में अवैध उत्खनन पर छापा:जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; टीम को देख भागे माफिया, कलेक्टर कोर्ट में चलेगा केस

Jan 31, 2026 - 09:10
 0  0
दतिया में अवैध उत्खनन पर छापा:जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; टीम को देख भागे माफिया, कलेक्टर कोर्ट में चलेगा केस
दतिया जिले में अवैध मुरम उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार शाम बड़ी कार्रवाई की। उनाव तहसील के ग्राम कामद में प्रशासन और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश देकर मौके से एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। अवैध उत्खनन करते समय टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। जब्त वाहनों को उनाव थाने की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है। उनाव तहसीलदार राजेश कुशवाह, खनिज निरीक्षक संजय धाकड़ और थाना प्रभारी यतेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में यह संयुक्त कार्रवाई की गई। टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां मुरम का अवैध उत्खनन चल रहा था। अधिकारियों को देखते ही खनन माफिया मशीनें छोड़कर भाग निकले। कलेक्टर कोर्ट में चलेगा केस, लगेगा भारी जुर्माना प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब्त वाहनों पर मध्यप्रदेश खनिज नियमों के तहत भारी अर्थदंड लगाया जाएगा। इसके साथ ही पूरा प्रकरण कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। कलेक्टर बोले- अवैध खनन से राजस्व का नुकसान कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने कहा, "अवैध खनन से न केवल पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचती है, बल्कि शासन को राजस्व का भी नुकसान होता है।" उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जाए। कहीं भी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0