सिवनी में बाइक फिसलने से युवक घायल:फिसलन और तेज रफ्तार से हादसे बढ़े; पुलिस ने सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील

Jan 31, 2026 - 09:10
 0  0
सिवनी में बाइक फिसलने से युवक घायल:फिसलन और तेज रफ्तार से हादसे बढ़े; पुलिस ने सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील
सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। घटना ग्राम जेवनारा के पास सभा मंच के पास शुक्रवार देर रात हुई। घायल की पहचान अंशुल यादव (35) के रूप में हुई है। अंशुल यादव बरघाट से मोहगांव की ओर जा रहे थे। बाइक अचानक बेकाबू होकर फिसल गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बरघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरघाट भिजवाया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर पहले भी फिसलन और तेज रफ्तार के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश बेस ने बताया कि पुलिस को बाइक फिसलने और व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है ताकि हादसों के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने वाहन चालकों से लगातार सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है। इसके बावजूद कई लोग लापरवाही बरतते हैं, जिससे ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं। पुलिस ने आमजन से रात में विशेष सतर्कता बरतने, हेलमेट का उपयोग करने और तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की है ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0