बुरहानपुर में भारत पर्व लोक उत्सव:भोपाल के कलाकारों ने कव्वाली से जीता दिल, शास्त्रीय लोक नृत्य की प्रस्तुति

Jan 27, 2026 - 09:47
 0  0
बुरहानपुर में भारत पर्व लोक उत्सव:भोपाल के कलाकारों ने कव्वाली से जीता दिल, शास्त्रीय लोक नृत्य की प्रस्तुति
बुरहानपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार शाम 'भारत पर्व लोक उत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्व. परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में आयोजित इस उत्सव में भोपाल के कलाकारों ने कव्वाली और शास्त्रीय लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में भोपाल से आए मोहम्मद सैयद नासिर हुसैन ने कव्वाली पेश की, जबकि जेबी सक्सेना और उनकी टीम ने शास्त्रीय लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान इतिहास से संबंधित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे दर्शकों ने सराहा। उत्सव में कलेक्टर हर्ष सिंह, एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार, महापौर माधुरी अतुल पटेल सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नगर के बड़ी संख्या में लोग भी कार्यक्रम देखने पहुंचे। शाम 7 बजे शुरू हुआ यह आयोजन देर रात तक चला। उल्लेखनीय है कि हर साल गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोक उत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न कलाकार अपनी कलाओं का प्रदर्शन करते हैं। इस वर्ष इसी श्रृंखला के तहत कव्वाली और शास्त्रीय संगीत का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान की तस्वीरें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0